KBC 17: अमिताभ बच्चन की दमदार वापसी से दर्शकों में उत्साह
भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित क्विज़ शो, 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। सदी के महानायक, अमिताभ बच्चन, एक बार फिर होस्ट की कुर्सी पर बैठने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में KBC 17 के सेट पर अपनी वापसी की जानकारी दी, जिसने प्रशंसकों के बीच उत्साह की एक नई लहर दौड़ा दी है।
टीवी जगत का सबसे फेमस शो KBC एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी वापसी करने जा रहा है। इस शो का हर सीजन लोगों के बीच उत्साहवर्धन का संचार करता है, और इस बार भी फैंस का उत्साह चरम पर है। शो का 17वां सीजन 11 अगस्त से प्रसारित होने वाला है और ये सीजन भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के होस्टिंग के साथ ही होगा। 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, और तब से लेकर अब तक यह शो लगातार दर्शकों का दिल जीतता आ रहा है। इसके हर सीजन में कुछ-ना-कुछ खास होता है। जिसके वजह से फैंस का क्रेज इस शो के लिए बढ़ता ही जा रहा है।
टीवी के लोकप्रिय क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति 17 में अमिताभ बच्चन ने शानदार वापसी की है। इस बार वह नए जोश और “नए अवसर” के साथ दर्शकों के सामने आए हैं, जिससे फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है। शो के सेट पर उनकी मौजूदगी और अनोखी अंदाज़ एक बार फिर लोगों को टीवी स्क्रीन से जोड़ने के लिए तैयार है।
बिग बी ने साझा की सेट से पहली झलक
अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की कि उन्होंने शो के लिए काम शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "T 5463 - पहुँच गये काम पे ; नया दिन, नया अवसर, नयी चुनौतियाँ प्रणाम"। इस अपडेट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शो की तैयारी शुरू हो चुकी है।
इससे पहले भी, बिग बी ने एक नोट साझा करते हुए शो के प्रति अपने गहरे लगाव को व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा, "और तैयारी शुरू होती है... लोगों के पास वापस जाने के लिए... उनकी जीवन और आजीविका में सुधार की इच्छाओं में उनके साथ रहने के लिए... वह अवसर जो एक घंटे में जीवन बदल देता है"। उनके ये शब्द दर्शाते हैं कि यह शो उनके लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों के सपनों को पूरा करने का एक माध्यम है।
ज्ञान का दम: इस सीजन की थीम
इस बार के सीजन की थीम भी बेहद दमदार है। चैनल द्वारा जारी किए गए एक नए प्रोमो में शो की थीम का अनावरण किया गया: "जहाँ अक्ल है वहाँ अकड़ है! इसीलिये आज भी ज्ञान का दम सबसे बड़ा है"। यह थीम ज्ञान की शक्ति और उसके द्वारा दिए जाने वाले आत्मविश्वास पर जोर देती है, जो हमेशा से 'कौन बनेगा करोड़पति' का मूल रहा है।
प्रशंसकों का उत्साह चरम पर
जैसे ही अमिताभ बच्चन ने सेट पर अपनी वापसी की घोषणा की, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कमेंट सेक्शन में, प्रशंसकों ने अपनी बेसब्री जाहिर की। कई लोग अमिताभ बच्चन को एक बार फिर छोटे पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं, तो वहीं कई अन्य इस प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनने की उम्मीद कर रहे हैं। यह शो न केवल अपने ज्ञानवर्धक प्रारूप के लिए बल्कि आम आदमी को अपनी किस्मत बदलने का मौका देने के लिए भी जाना जाता है, और यही वजह है कि हर साल दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।
टेलीविज़न दर्शकों की अटकलों पर विराम! #KBC का सीजन 17 आ रहा है नई टैगलाइन के साथ – "जहां अकल है, वहां अकड़ है"
0 Comments